





Thar पोस्ट न्यूज। आज देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने हमला कर दिया। इस दौरान रेखा गुप्ता जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की। मुख्यालय कार्यालय ने इस संबंध में कहा कि जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।





दिल्ली पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हुए हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस थाने ले जाया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हमलावर ने सबसे पहले रेखा गुप्ता को एक कागज दिया। इसके बाद उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रेखा गुप्ता के साथ गाली-गलौज भी किया। घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमले के समय रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। पुलिस जांच से मामले का खुलासा होगा। वहीं, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “मैं जनसुनवाई के दौरान सीएम पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वह दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं। यह प्रतिद्वंद्वियों की साजिश है, वे बर्दाश्त नहीं कर सकते कि एक सीएम घंटों जनता के बीच रहे अपने आवास पर लोगों से मिले। इसलिए, इसके पीछे एक राजनीतिक साजिश लगती है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है।