Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में तबादलों का दौर जारी है। पुलिस विभाग में पुलिस निरीक्षकों के तबादलें किए गए है। तबादलों को लेकर महानिदेशक पुलिस राजस्थान के अतिरिक्ति महानिदेशक सचिन मित्तल ने आदेश जारी किए है।

इन आदेशों के अनुसार पांच अधिकारियों के तबादले किए गए है। जिनमें बीकानेर रेंज में कार्यरत सुरेश कुमार को अजमेर रेंज, वेदपाल शिवरान को बीकानेर रेंज से अजमेर रेंज, रामनारायण को कोटा रेंज से अजमेर रेंज, बुधाराम को अजमेर रेंज से कोटा, अजय कुमार को अजमेर रेंज से बीकानेर रेंज में भेजा गया है। वेदपाल शिवराण फिलहाल हनुमानगढ़ के रावतसर में तैनात थे। जिन्हें अजमेर भेजा गया है।