Thar पोस्ट। मधुमखियों के हमले के बाद राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर को हॉस्पिटल भर्ती करवाना पड़ा है। मधुमक्खियों द्वारा हमले के बाद दिलावर को इंफेक्शन से बचने के लिए इंजेक्शन लगाए गए हैं। इसके बाद शिक्षा मंत्री का ब्लड प्रेशर बढ़ा गया।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री शुक्रवार को भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति में निरीक्षण के लिए गए हुए थे। इस दौरान जब वे शौचालय के अंदर पहुंचे तो वहां मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। ऐसे में अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों ने मंत्री सहित कई अन्य लोगों को भी डंक मारा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर श्रीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इससे पहले कोटा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के नवीन भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा था कि आगामी वर्षों में प्रदेश में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती होगी।