ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20231015 WA0224 आशापुरा में नवरात्रा मेला 22 से Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पोकरण स्थित मां आशापुरा मंदिर में नवरात्रा मेले में श्रद्धालुओं को भंड़ारे की सुविधा मिलेगी। मंदिर परिसर में 22 अक्टूबर से तीन दिवसीय मेला भरेगा। इसमें बड़ी संख्या में आस्थावान लोग मां आशापुरा के दरबार में धोक लगाने के लिए जाएंगे।आशापुरा सेवा समिति ट्रस्ट बीकानेर की दूसरी बैठक रविवार को संरक्षक जुगल जोशी के आवास पर हुई। इसमें मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन करने का निर्णय किया गया। समिति ट्रस्ट को देवस्थान विभाग में पंजीयन कराने का प्रस्ताव अध्यक्ष की ओर से रखा गया। इस पर सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से इसकी जिम्मेवारी अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी को सौंपी। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि मंदिर परिसर में २२ से २५ अक्टूबर तक भंडारा चलाया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को भोजन और चाय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेले में शामिल होने के लिए बीकानेर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु २२ अक्टूबर को दुर्गाष्टमी के दिन बसों से जाएंगे। वहीं भंडारा समिति का ट्रक खाद्य सामग्री लेकर जस्सूसर गेट के अंदर मूमल गार्डन से रवाना होगा। गौरतलब है कि आशापुरा मंदिर में शारदीय नवरात्रा में भंडारे का यह ४२वां वर्ष है।

यह हुए शामिल : समिति की बैठक में संरक्षक ऩसिंह दास जोशी, रूप किशोर व्यास, जुगल किशोर जोशी, महामंत्री गिरीराज बिस्सा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर ओझा, ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार व्यास, त्रिलोक चंद बिस्सा, बजरंग कलवाणी, जय गोपाल जोशी, महेश व्यास, दाऊलाल जोशी, आनंद कुमार जोशी, गजानंद बिस्सा, राकेश बिस्सा, सुरेन्द्र जोशी सहित सदस्यों विचार रखें।


Share This News