
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट के लिए भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल व कांग्रेस उम्मीदवार गोविन्दराम मेघवाल के सर्मथकों ने जनसंपर्क किया। अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में महापौर सुशीला कंवर के साथ भाजपा नेताओं का मुख्य बाजार में जनसंपर्क। उपमहापौर राजेंद्र पंवार, महावीर रांका युधिस्ठिर सिंह भाटी के साथ भाजपा नेताओं ने सादुल सिंह सर्किल से कोटगेट तक मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने लोकल फॉर वोकल को प्रमोट करते हुए मिट्टी के बर्तन भी खरीदे। अजय खत्री, दीपक पारीक, विक्रम सिंह राजपुरोहित, श्याम मोदी, रामकुमार व्यास, पुनीत ढाल, मुकेश पंवार, कपिल शर्मा, जितेंद्र राजवी, प्रमोद खत्री, अनूप गहलोत, सुमन छाजेड़, भारती अरोड़ा, राजश्री कच्छावा, प्रीति चांडक, सरिता नाहटा, प्रोमिला गौतम के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोखा क्षेत्र के रासीसर, भामटसर, सुरपुरा,सिंझगुरू, सलुंडिया, गट्टू, अणसीसर, मुकाम, हिम्मटसर, काक ड़ा,धुपालिया, जैसलसर, गुन्दूसर, मैनसर, बगनेउ, मुंदड, बिलनीयासर, गजमुखदेसर, थावरिया,झाड़ेली, उड़सर, सिनियाला, साजनवाली, जसरासर गांवों में जनसंपर्क किया। इस मौके पर मेघवाल ने कहा कि भाजपा के नेता स ंविधान बदलने को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे है। बाबा साहेब द्वारा बनाएं गये संविधान में हर वर्ग का उत्थान किया है। विधायक सुशीला डूडी ने कहा कि जिस समय रामेश्वर डूडी बीकानेर के सांसद बने। उस समय उन्होंने बीकानेर के लिये कई विकास कार्य किये। डूडी ने विकास की जिस अलख को जगाया है। जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,युवा अतुल डूडी,बज्जू प्रधान प्रतिनिधि भागीरथ तेतरवाल,ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास तरड़,पूर्व सरपंच कालूराम मेघवाल,काशीराम ज्याणी,भलूराम कड़वासरा, गंगा चाहर, सांवरलाल मेघवाल,जयसुखराम डूडी सहित अनेक पदाधिकारी,कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे। अपने दौरे से पहले मेघवाल ने देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन कर प्रदेश व जिले की सुख समृद्वि की कामना की।