Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल लगातार दूसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे और मतदाताओं के बीच जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होनें पुन्दलसर, रीड़ी, बाना, उपनी, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, बापेऊ, राजेडू, लिखमीदेसर उतरादा, लिखमीदेसर दिखनादा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि जन जन के मन मोदी की गारंटी और दुनिया में बढ़ते भारत की साख को लेकर जनता में अति उत्साह है। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महेन्द्र चौधरी, महेन्द्र गोदारा, जगदीश, प्रवीण, शिशपाल, कोडाराम, राजपाल, कैलाश नाई, हेतराम, अर्जुन, महेन्श शास्वत, विजयपाल, केशव, भवानीशंकर, रामप्रताप, बजरंगलाल, मोतीराम, मदनलाल, आयदान, मनमोहन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, रघुवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, भागीरथ, आदिल जोशी, प्रेम, उदाराम, शिवरतन, शिवलाल, मनोज नाथ, अमित, शंकरलाल, मूलाराम, अमरचंद स्वामी, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनसंपर्क के क्रम में आज सार्दुल सिंह सर्किल से केईएम रोड़ पर महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर श्री राजेंद्र पंवार, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष श्री अजय खत्री, पार्षद प्रत्याशी श्री श्याम मोदी तथा संगठन के पदाधिकारियों, पार्षदगणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार एवं जनसंपर्क किया जाएगा।