ताजा खबरे
कोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरें
IMG 20201004 005623 आगरा के 12 गांवों में इसलिए लटके ताले ? Rajasthan News Portal देश, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। एक साथ घरों में मिले ताले? आगरा जिले में धांधपुरा, तोरा, करभना, बुढ़ाना सहित 12 गांवों में इन दिनों पुलिस का भारी खौफ है। थाना ताजंगज की तोरा चौकी फूंके जाने के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जो दे रही है। रात एक से तीन के बीच में जैसे ही पुलिस की पांच गाड़ियां सायरन बजाती आती हैं, वैसे ही शोर मच जाता है, पुलिस आ गई ..पुलिस आ गई। फिर इसके बाद लोग सो नहीं पाते हैं। पकड़े जाने के डर से इन गांवों के लगभग 500 नौजवान रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। 31 दिसंबर 2020 की सुबह गांव करभना निवासी पवन कुमार ट्रैक्टर ट्राली में बालू लेकर गांव की तरफ आ रहा था। आरोप था कि रास्ते में तोरा चौकी के सिपाहियों ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया था। पवन ने ट्रैक्टर भगा दिया। इस कारण रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया। पवन की मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोग आ गए थे। शांति मांगलिक अस्पताल के सामने बवाल किया था। पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी। बसई चौकी पर भी पहुंच गए थे। बाद में तोरा चौकी पर पहुंचकर आग लगा दी थी। वाहनों को फूंक दिया था। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर पथराव किया था। पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने के लिए गांवों में दबिश दे रही है। साभार


Share This News