ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20201114 WA0000 देर रात जिला कलक्टर मेहता ने किया रैन बसरों का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़।  जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार रात को अमरावत सिक्यूरटी द्वारा संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण कर, नगर नगम आयुक्त पंकज शर्मा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मेहता ने रेलवे स्टेशन और सेटेलाईट हाॅस्पिटल में संचालित रेन बसेरे का निरीक्षण करते हुए कहा कि यहां पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बिस्तर, चदर को समय-समय पर धुलवाने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन स्थित रेन बसरे में उन्होंने छत पर टेन्ट लगाकर रैन बसरे में और व्यक्तियों की ठहरने की व्यवस्था की जाए। फिलहाल अभी इसमें 17 व्यक्ति रह रहे है। इसके बाद उन्होंने सेटेलाईट हाॅस्पिटल के अन्दर संचालित रेन बसरे का भी निरीक्षण किया। यहां पर तीन व्यक्ति रहते हुूए मिले।मेहता ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति रैन बसेरे का उपयोग करना चाहे तो सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें, हाथों को अच्छे से धुलवा कर और पूरी जांच के बाद ही रैन बसेरे में प्रवेश कराएं। जिला कलक्टर ने कहा कि रैन बसेरे में सोते समय उचित दूरी की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही आपस में ये लोग ज्यादा बातचीत नहीं करें और दो व्यक्तियों के बिस्तरों के बीच उचित दूरी रहना जरूरी है। इसकी विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रुकने वाले सभी आगंतुकों का पूरा पता एवं उनकी स्वास्थ्य की पूर्ण जांच की स्थिति के बाद ही प्रवेश दिया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपालराम बिरदा उपस्थित थे।


Share This News