ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20200827 004731 13 बाघ का दीदार करने रणथंभौर में अम्बानी परिवार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

TP न्यूज। उधोगपति अनिल अंबानी का परिवार इन दिनों छुट्टियां बिताने सवाई माधोपुर के रणथंभौर में है। पूरा अंबानी परिवार वन भ्रमण के लिए गया। इस दौरान अनिल के साथ पत्नी टीना अंबानी, बेटे अनमोल और अंशुल भी मौजूद रहे। भ्रमण के दौरान जोन 4 में इन्हें बाघिन देखने को मिली। अंबानी परिवार को काफी देर तक बाघिन की साइटिंग हुई। रणथंभौर रोड स्थित एक पांच सितार होटल में रूका है। उनके आज शाम को भी दोबारा रणथंभौर वन क्षेत्र पहुंचने की उम्मीद है। इससे पूर्व वर्ष 2003-04 में भी अंबानी अपने दोनों बच्चों एवं पत्नी के साथ यहां आए थे। अंबानी परिवार सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचा था। वे दोपहर बाद चार्टर प्लेन से जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंचे। शाम साढ़े चार बजे यहां रणथंभौर रोड पर एक पांच सितारा होटल पहुंचे और वहां होटल प्रबंधन एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।अंबानी परिवार के लिए दो जिप्सी होल्ड की गई है। यह परिवार कितने दिन यहां रूकेगा, अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। टाइगर सफारी के लिए यहाँ देश विदेश से वीआईपी पहुँचते है।


Share This News