ताजा खबरे
नहरबंदी को लेकर जलदाय विभाग एवं जल संसाधन विभाग की तैयारी के संबंध में चर्चाप्रदेश में 525 उचित मूल्य की दुकान खोलने की निविदा जारी – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रीराजस्थान के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ जांच कमेटी गठित, 15 दिन में रिपोर्ट सौंपनी होगीसांखला की चौथी पुण्यतिथि पर त्रिभाषा एकल काव्य पाठ एवं साहित्यकार सम्मान समारोह 21 कोबीकानेर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौतहेडलाइंस, देश : विदेश की खबरों पर एक नज़रबीकानेर : देशनोक में कार पर ट्रक पलटा, 6 की मौतबीकानेर में एक परिवार ने की सामूहिक आत्महत्याबीकानेर के बड़े हिस्से में बिजली बंद रहेगीदो पत्नियों ने पतियों को मौत के घाट उतारा, प्रेमियों के साथ मिलकर की वारदात, माँ बाप बोले बेटी को फांसी दो
IMG 20220206 WA0018 भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। देश की एक ऐसी आवाज जिसे सुनकर अनेक बीमारियां दूर होने का दावा किया जाता रहा है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 साल की लता की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू रखा गया था। लंबे समय से लता ताई का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समधानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था। उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया।स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे लेकिन आज इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। लता मंगेशकर देश की धड़कन थी। उनकी वजह से अनेक नायिकाओं ने ऊंचाइयां छुकर एक मुकाम हासिल किया।


Share This News