ताजा खबरे
अच्छे मॉनसून के संकेत, टिटहरी ने चार अंडे दिए, यह है मान्यताकेन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर को सौगात, जिले के 40 राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे सवा करोड़ रुपए के स्मार्ट बोर्ड-फर्नीचरसम्मानित हुए विद्यार्थी एवं अभिभावकदिल ने फिर याद किया” कार्यक्रम में गूंजे नगमेदेशभर की अदालतों का डेटा अब एक ही जगह होगा उपलब्ध, सीजेआई सूर्यकांत ने शुरू की ‘वन केस वन डेटा’ पहलदेश :दुनिया, तेल कम्पनियों को 1 लाख करोड़ का घाटा !आसमान से बरसेंगे अंगारे, सुबह 11 से 4 बजे तक रहें सावधानमुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर बेकाबू कार से 3 घायलअनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस, सीएमएचओ ने लिया आकस्मिक निरीक्षणहवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर हुई चर्चा
IMG 20220206 WA0018 भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। देश की एक ऐसी आवाज जिसे सुनकर अनेक बीमारियां दूर होने का दावा किया जाता रहा है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 साल की लता की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू रखा गया था। लंबे समय से लता ताई का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समधानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था। उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया।स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे लेकिन आज इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। लता मंगेशकर देश की धड़कन थी। उनकी वजह से अनेक नायिकाओं ने ऊंचाइयां छुकर एक मुकाम हासिल किया।


Share This News