ताजा खबरे
IMG 20220819 WA0105 मंदिरों के साथ घरों में भी जन्माष्टमी की धूम Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

IMG 20220819 184212 मंदिरों के साथ घरों में भी जन्माष्टमी की धूम Rajasthan News Portal धर्मThar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में जन्माष्टमी की धूम, घरों में भी आयोजन।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है। घरों में जन्मोत्सव मनाए जा रहे हैं। बीकानेर के कृष्ण मंदिरों के रंग रोगन के साथ रंगीन रोशनियों से सजाने का क्रम शुरू हो गया है। बाजारों में भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल के वस्त्र आभूषण झूला की खरीदारी चल रही है। बच्चे राधाकृष्ण बन रहे है। जन्माष्टमी पर घर-घर और मौहल्लों में सजाई जाने वाली झांकियों के लिए खिलौनों की दुकानों पर बिक्री चल रही है झांकियां सजाने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के खिलौनों की खरीदारी कर रहे है घर-घर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए घरों के पूजा स्थलों का रंग रोगन करने के साथ सजने शुरु हो गए है। लक्ष्मीनाथजी, बड़ा गोपाल जी, छोटा गोपालजी, रत्नबिहारी, दाऊजी मन्दिर, तुलसी कुटीर, जूनागढ़ के सामने हनुमानजी मन्दिर, सहित परकोटे के अनेक मंदिरों में आयोजन अनुश्ठान चल रहे है। ठंठेरों का मौहला श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजाई गई है जिसमे कोडम देसर भैरूनाथ बाबा का मंदिर बनाया गया है।


Share This News