ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 1 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बिगड़े हालात, आज लॉक डाउन Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पाकिस्तान के सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। पाक कब्जे वाला कश्मीर (PoK) बड़े नागरिक विद्रोह की आग सुलग रही है। वहां पर अवामी एक्शन कमेटी (AAC) ने शटर-डाउन और व्हील-जाम” हड़ताल का आह्वान किया गया है जो संभावित रूप से अनिश्चितकाल तक चल सकता है और इसने तनाव बढ़ा दिया है. ऐसे में इस्लामाबाद की सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों को तैनात किया है और भीड़ को रोकने के लिए आधी रात से इंटरनेट बैन कर दिया है.

ये है मांगें

अवामी एक्शन कमेटी एक नागरिक समाज की गठबंधन है जिसने हाल के महीनों में लोकप्रियता हासिल की है. इस संगठन ने दशकों के राजनीतिक हाशिए और आर्थिक उपेक्षा का हवाला देते हुए अपने बैनर तले हजारों लोगों को एकजुट किया है. समूह का 38-सूत्रीय चार्टर संरचनात्मक सुधारों की मांग करता है, जिसमें पाकिस्तान में रहने वाले कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित PoK विधानसभा में 12 विधायी सीटों को समाप्त करना भी शामिल है. इसके बारे में स्थानीय लोगों का तर्क है कि यह प्रतिनिधि शासन को कमजोर करता है. अन्य मांगों में सब्सिडी वाला आटा, मंगला जलविद्युत परियोजना से जुड़ी उचित बिजली दरें और इस्लामाबाद द्वारा वादा किए गए लंबे समय से रुके सुधारों को जमीन पर लागू करना शामिल हैं।


Share This News