Thar पोस्ट, न्यूज। चार धाम की यात्रा के लिए जन सैलाब उमड़ा हुआ है। इसके चलते 15 जून तक रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड स्थित चारधाम की यात्रा के लिए लोग महीनों तक इंतजार करते हैं, तब जाकर कहीं उन्हें दर्शन और पूजन का अवसर मिल पाता है। इस वर्ष चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
4 जून तक 40 लाख रजिस्ट्रेशन : उत्तराखंड सरकार के मुताबिक 4 जून तक 40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सबसे ज्यादा 7.13 लाख तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 जून तक केदारनाथ धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद किए गए हैं। उत्तराखंड के चार धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई है। हालांकि यदि आप यात्रा करना चाहते है तो कई दिन इंतज़ार करना होगा। यह है ऑनलाइन /ऑफलाइन तरीका। जरूरी दस्तावेज
- चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधारिक वेबसाइट www.registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
- वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए चारधाम यात्रा रूट में कई रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थित हैं।
जरूरी दस्तावेज :
- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट
- यात्रा ई-पास, यात्रा परमिट या रजिस्ट्रेशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सही मोबाइल नंबर
- चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्ड का इस्तेमालकरते हुए तीर्थयात्री भोजन और आवास जैसी विभिन्न विशेष सुविधाओं का चयन भी कर सकते हैं।
- सबसे पहले चारधाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट www.registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद Register/Login पर क्लिक करें।
- अब वहां नाम, फोन नंबर जैसी जानकारियां देकर चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- इसके अलावा touristcareuttarakhand ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जहां से जानकारियां देकर आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
- टोल फ्री नंबर 01351364 पर भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।
- मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के जरिए चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
- व्हाट्सएप द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको 8394833833 नंबर पर yatra टाइप कर के भेजना होगा।
- इसके बाद उधर से कुछ सवाल पूछे जाएंगे, आपको सभी सवालों का जवाब देना होगा।
- जवाब देकर आप आसानी से व्हाट्सएप के जरीए चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।