ताजा खबरे
एक महीने में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, यूआईटी और विकास प्राधिकरणों में भी चेयरमैन :भाजपा प्रदेशाध्यक्षअनियमितताएं पाए जाने 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितबीकानेर कोटगेट पर उड़ी गुलाल, राजस्थानी भाषा को मिलेगा मान-सम्मानबीकानेर में श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेजबिजली बन्द रहेगी, 2 घंटे से अधिक असरशिव महापुराण कथा बैनर का हुआ लोकार्पणनशे के तस्कर के मकान पर अवैध निर्माण ध्वस्तमूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई तो रीको लिमिटेड को सर्विस चार्जेज नहीं दिया जाएगा — करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशनइस देश की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, तस्वीरों की सच्चाई बताईभारत में इतने दिनों का पेट्रोल-डीजल कोटा शेष
IMG 20231123 090506 80 राजस्थान की सभी स्कूलों में इस दिन अवकाश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल्स में देवनारायण जयंती पर सोलह फरवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने मंगलवार दोपहर में एक आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के वार्षिककलेंडर में अवकाश की सूचना नहीं थी। ऐसे में शिविरा पंचांग में ही संशोधन करते हुए देवनारायण जयंती पर राज्यभर के सरकारी व प्राइवेट स्कूल में अवकाश की घोषणा की गईहै। इसी संबंध में राज्य सरकार ने भी अवकाश की घोषणा पूर्व में कर : रखी है। शिविरा पंचांग में इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण एक आदेश जारी करते हुए शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा की है। ऐसे में अब शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी रहेगी और इसके बाद शनिवार को स्कूल है और रविवार को फिर सार्वजनिक अवकाश है। पिछले साल भी सरकार ने देवनारायण जयंती पर अवकाश की घोषणा की थी। निदेशक ने इस आदेश के संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, एसआईईआरटी उदयपुर के साथ ही प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक को भी अवगत कराया है।


Share This News