ताजा खबरे
एक महीने में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, यूआईटी और विकास प्राधिकरणों में भी चेयरमैन :भाजपा प्रदेशाध्यक्षअनियमितताएं पाए जाने 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितबीकानेर कोटगेट पर उड़ी गुलाल, राजस्थानी भाषा को मिलेगा मान-सम्मानबीकानेर में श्री नवाह पारायण पाठ को लेकर तैयारियां तेजबिजली बन्द रहेगी, 2 घंटे से अधिक असरशिव महापुराण कथा बैनर का हुआ लोकार्पणनशे के तस्कर के मकान पर अवैध निर्माण ध्वस्तमूलभूत सुविधाएं नहीं दी गई तो रीको लिमिटेड को सर्विस चार्जेज नहीं दिया जाएगा — करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशनइस देश की प्रधानमंत्री की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल, तस्वीरों की सच्चाई बताईभारत में इतने दिनों का पेट्रोल-डीजल कोटा शेष
IMG 20231123 090506 81 बीकानेर में 25 फरवरी को होगा डॉग शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय एवं केनाइन वेलफेयर सोसाइटी बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में 25 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में डॉग शो आयोजित किया जाएगा।वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. ए.पी. सिंह ने बताया कि डॉग शो के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इस डॉग शो प्रतियोगिता के सह-अध्यक्ष निदेशक क्लिनिक्स डॉ. प्रवीन बिश्नोई, आयोजन सचिव डॉ. जे.पी कच्छावा तथा सह आयोजन सचिव डॉ. सुरेश झीरवाल होंगे।
डॉ. जे. पी. कच्छावा ने बताया कि डॉग शो में श्वानों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें श्वान पालक अपने श्वान को आकर्षक वेशभूषा में सजाकर लाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक श्वान पालक डॉग शो में भाग लेने के लिए अपने श्वान का पंजीकरण वेटरनरी महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग में करवा सकते हैं।


Share This News