ताजा खबरे
शहर भाजपा की कार्यकारिणी में इन नामों पर चर्चासोनोग्राफी सेंटर्स के नियमित औचक निरीक्षण के जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशटक्कर लगने के बाद राहगीरों ने टैक्सी चालक की धुनाई कीरानी बाजार मंडल में संकल्प से सिद्धि का कार्यक्रमपीबीएम हॉस्पिटल में फिर चोरी की वारदातपटाखा व्यवसाइयों की पीड़ा का हो समाधान :- पचीसियाबेसिक पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित एमजीएसयू एकेडमिक काउंसिल के सदस्य नियुक्तबीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में फिर मिला शवमहिला के साथ अवैध संबंध रखने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्जबीकानेर : होटल में अनैतिक गतिविधियां, 3 युवतियों सहित इतने गिरफ्तार
IMG 20220216 130312 बप्पी लहरी बीकानेर की इस गायिका के थे मुरीद Bikaner Local News Portal मुंबई
Share This News

Thar पोस्ट, मुम्बई / बीकानेर। देश के दिग्गज संगीतकर और प्रसिद्ध भारतीय गायक संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी। कुछ वर्ष पहले zee tv के एक कार्यक्रम में सिंगिंग प्रतियोगिता में बप्पी दा जज पैनल में प्रमुख थे। बीकानेर के राजा हसन की गायिकी से भी प्रभावित हुए। इस दौरान भप्पी दा ने मांड गायकी और शास्त्रीय संगीत का जिक्र किया और माड़ गायकी की सरताज अल्लाह जिलाई बाई को शिद्दत से याद कर उनकी सरहाना की। बप्पी ने कई बार आधुनिक और शास्त्रीय संगीत का मेल कर अनेक बेहतरीन गीत तैयार किये। शराबी और नमक हलाल सहित अनेक फिल्में इसमे शामिल है। बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। कहा जा रहा है वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। हिंदी सिनेमा में ‘बप्पी दा’ के नाम से फेमस बप्पी लहरी ने महज तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और तभी से उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। बप्पी दा को भारत मे डिस्को का जनक भी कहा जाता है।


Share This News