ताजा खबरे
स्विमिंग पूल से लौट रहे तीन युवकों पर जानलेवा हमलाविधायक व्यास के घुटनों का सफल ऑपरेशनरेलवे स्टेशन पर जल सेवाधरना समाप्त : प्रशासन व आन्दोलनकारियों के बीच बनी सहमतिचकगर्बी में बने मकानों को तोड़ने व मालिकों को नोटिस थमाने के विरोध में कलेक्टरी परिसर में घेरावसुरपुरा में बिजली सप्लाई के मुद्दे को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन करेंगे-सियागगिद्ध संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है जोड़बीड़, लव कुश वाटिका का लोकार्पण किया केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल नेब्लैकमेलिंग से परेशान प्राइवेट स्कूल संचालक ने की आत्महत्या, महिला आरोपी गिरफ्तारभारत में जनगणना साल 2027 में होगी, अधिसूचना जारीबीकानेर में साइबर ठगी, युवती सहित चार गिरफ्तार, 584 खातों पर रोक, 5 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन
IMG 20221119 210130 तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन Bikaner Local News Portal मुंबई
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बॉलीवुड की नामचीन अदाकारा तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे होशांग गोविल ने मीडिया को बताया कि 18 नवंबर की शाम को तबस्सुम ने आखिरी सांस ली। लेकिन उनकी इच्छा थी कि अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर लोगों को दी जाए, इसलिए यह जानकारी शनिवार को दी गई।
तबस्सुम का निधन कल रात 8 बजकर 40 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट से हुआ। वह बिल्कुल ठीक थीं। दस दिन पहले हमने शूटिंग भी की थी। हम अगले हफ्ते शूटिंग भी करने वाले थे। यह सब अचानक से हो गया। उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दो मिनट के अंदर दो कार्डियक अरेस्ट आए थे।
21 साल तक तबस्सुम ने दूरदर्शन पर किया काम
तबस्सुम ने 1947 में बेबी तबस्सुम के नाम से हिंदी फिल्म ‘नरगिस’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। 70 के दशक में उन्होंने कामयाब टेलीविजन होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। दूरदर्शन पर 21 साल तक चले टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ में उन्होंने कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू किए। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला। वे पिछले कई सालों से अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए भी लगातार वीडियो बना रही थीं।


Share This News