Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में महिलाओं की सोने की चैन तोड़कर फरार होने वाला गिरोह सक्रिय है। शहर के अनेक स्थानों पर एक जैसी वारदातों को अंजाम दिया गया है। इसमे बाइक पर सवार बदमाश महिला के नज़दीक आकर चैन ले उड़ता है। ताज़ा मामला पीबीएम अस्पताल परिसर का है। शुक्रवार शाम को पीबीएम अस्पताल के मैन गेट पर एक टैक्सी में बैठी महिला के गले से एक युवक ने चैन तोडक़र भाग गया। इसकी सीसीटीवी विडियो सामने आया है। जो तेज़ी से वायरल हुआ है। विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह एक मोटरसाइकिल सवार युवक टैक्सी में बैठी महिला के गले से चैन छिनकर फरार हो जाता है। हालांकि टैक्सी को रोककर उसका पीछा करने का प्रयास भी होता है किन्तु तब तक युवक रफुचक्कर हो जाता है। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो जाती है। मजे की बात तो यह है कि यह घटनाक्रम गार्ड रूम के आगे होता है। बीकानेर में नयाशहर पुलिस थाना के नज़दीक गोकुल सर्किल, दाऊजी मंदिर रोड, डीआरएम आफिस के पास सहित अनेक इलाकों में एक जैसी वारदातें चैन स्नेचिंग व छीना झपटी की हुई है।