Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। हथियार व नशा गली-गली उपलब्ध है तो गोली भी आये दिन चल जाती है। शुक्रवार शाम तीन-चार अज्ञात लोगों ने एक दुकान पर फायरिंग कर दी। इस अचानक फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पुलिस के पहुँचने से पहले ही बदमाश भाग छूटे। हालांकि गोलीबारी से कोई घायल या हताहत तो नहीं हुआ लेकिन पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया।नयाशहर थाना इलाके के करमीसर तिराहे का है। मौके पर पहुंचे नयाशहर पुलिस थाना अधिकारी भवानी दान ने बताया कि करमीसर तिराहे से पहले उमेश सियाग की दुकान पर 3-4 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और पूछताछ में जुटी है। हालाँकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।