ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20231123 090506 104 गायत्री परिवार ट्रस्ट का हुआ पुनर्गठन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बने पवन कुमार ओझा तथा सह प्रबंध ट्रस्टी बने इंजि. अमरसिंह वर्मा।तीन वर्ष रहेगा कार्यकाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर के संचालन के लिए गठित नौ सदस्यीय ट्रस्ट मंडल गायत्री परिवार ट्रस्ट बीकानेर को शांतिकुंज हरिद्वार मुख्यालय से अनुमोदन प्राप्त हो गया है।
गायत्री परिवार ट्रस्ट मीडिया प्रभारी व ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि गायत्री परिवार की आमसभा में सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए नौ सदस्यीय ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार को स्वीकृति हेतु भेजा गया था। जिसका अनुमोदन गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की प्रमुख शैलबाला पण्डया द्वारा किया गया है। नौ सदस्यीय गायत्री परिवार ट्रस्ट बीकानेर में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा, इंजीनियर अमरसिंह वर्मा सह प्रबंध ट्रस्टी तथा रामकुमार चौहान, देवेन्द्र सारस्वत, राधेश्याम नामा, कृष्ण वीर सिंह सोम, करनीदान चौधरी, अतुल तिवारी तथा शिवकुमार शर्मा को ट्रस्टी बनाया गया है।
गायत्री परिवार ट्रस्ट को शांतिकुंज हरिद्वार मुख्यालय से अनुमोदन प्राप्त होने पर गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर के जवाहर लाल गंगल, देवी शरण शर्मा, प्रमिला गंगल, राम नरेश सिंह चौहान, प्रवीण तंवर, मधु बाला शर्मा, शोभा सारस्वत, अविनाश गोयल तथा राजेन्द्र दुबे ने प्रसन्नता जताई है।

IMG 20240217 WA0225 गायत्री परिवार ट्रस्ट का हुआ पुनर्गठन Rajasthan News Portal धर्म

Share This News