Thar पोस्ट। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को पुलिस ने कार्रवाई करते हुवे जुआ खेल रहे करीब 15 युवको को गिरफ्तार किया है। नयाशहर पुलिस ने नत्थूसर गेट से नीचे वाल्मीकि बस्ती के एक घर में दबिश देकर घोड़ी और ताश के पतो पर दांव खेल रहे करीब 15 लोगो को पकड़ा है। मौके पर नयाशहर थाना अधिकारी विक्रम तिवाड़ी और उनकी टीम पहुची है। घर प्रकाश वाल्मीकि है करीब 4 लाख रुपये के आसपास नगद मिला है।