ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20250918 182823 ग्रामीण क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन का उद्घाटन डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने सीएचसी छतरगढ़ में किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज छत्तरगढ़ बीकानेरस्वस्थ नारी सशक्त परिवार शिविर का भी किया अव बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की पहली डायलिसिस मशीन का उद्घाटन डॉ विश्वनाथ मेघवाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छत्तरगढ़ में किया गया। इस बड़ी उपलब्धि के साथ क्षेत्र के किडनी संबंधी रोगियों को घर के नजदीक ही निशुल्क डायलिसिस सेवा का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पवन शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश मीणा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

डॉ मेघवाल द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने सेवाओं का जायजा लेते हुए आवश्यकता अनुसार सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार शिविर का उद्घाटन कर दी जा रही सेवाओं का अवलोकन भी किया।


Share This News