ताजा खबरे
IMG 20230527 154542 45 राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली Rajasthan News Portal उदयपुर
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को राजस्थान के उदयपुर जिले में गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि भंवर सिंह को पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना उदयपुर के बीएन कॉलेज परिसर में हुई। पुलिस ने राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सालडिया पर गोली चलाने वाले दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों की पिटाई में उसे चोटें आईं हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रह है। 

23 सितंबर को राजपूत करणी सेना की उदयपुर के गांधी ग्राउंड में महारैली है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए भंवर सिंह उदयपुर आए थे। बीएन कॉलेज के सभागार में बैठक के बाद सभी लोग रिफ्रेशमेंट कर रहे थे। इस दौरान सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भंवर सिंह को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि करीब 2 महीने पहले भंवर सिंह ने दिग्विजय को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर करणी सेना से बाहर कर दिया था। इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।  


Share This News