Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में शुक्रवार को वार्ड संख्या 5 में हुए पार्षद पद उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य इत्यादि पदाधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान और बूथ संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एक बूथ पर गड़बड़ी की शिकायत पर डॉ आचार्य वहां पहुंचे तथा प्रशानिक अधिकारियों से शिकायत की। इस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों से बहस भी हुई।