Thar पोस्ट, न्यूज। खतूरिया कॉलोनी उत्तर विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज बीजेपी विघायक सिद्धि कुमारी से मिलकर कॉलोनी में ई सेक्टर पार्क को आदर्श पार्क बनाने के लिए 10 लाख रुपये मंज़ूर करने पर आभार जताया। इस अवसर पर पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया। इस पर विघायक ने सम्भागीय आयुक्त से इस मसले पर बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ अजय कपूर, सुधीर गोयल, दिलीपपुरी, प्रेमरतन, बी आर महरिया, वासुदेव गोस्वामी, परिकजी, नेमाराम कूकना आदि शामिल थे।