ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20230527 154542 78 शिक्षा मंत्री के प्रयासों से शहरी क्षेत्र में 10 नए ट्यूबवेल मंजूर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 10 ट्यूबवेल के निर्माण के लिए जलदाय विभाग द्वारा 392.89 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जलदाय विभाग द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में ट्यूबवेल का निर्माण करवाया जाएगा। जलदाय विभाग द्वारा 40.07 लाख रुपए राशि से करमीसर रोड पर, 37.73 लाख रुपए राशि से सुजानदेसर में हरिराम जी मंदिर के पास, 39.44 लाख रुपए राशि से सुजानदेसर में माली श्मशान भूमि के पास, 35.33 लाख रुपए राशि से सुजानदेसर में काली माता मंदिर के पास गोचर भूमि में तथा 38.01 लाख रुपए राशि से भीनासर में मेघवाल शमशान भूमि के पास ट्यूबवेल का निर्माण करवाया जाएगा। इसी प्रकार 41.71 लाख रुपए राशि से वार्ड नंबर 71 में पाबू बारी में, 42.19 लाख रुपए राशि से मोहता सराय में, 39.04 लाख रुपए राशि से बंगला नगर के सुथारों मोहल्ला में, 40.01 लाख रुपए राशि से वार्ड नंबर 1 बंगला नगर में तथा 39.36 लाख रुपए राशि से बंगला नगर के कुम्हारों के मोहल्ला में ट्यूबवेल का निर्माण करवाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है तथा सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण की जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी लगभग 50 ट्यूबवेल का निर्माण करवाया गया है। नए बनने वाले ट्यूबवेल से संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।


Share This News