ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20230527 154542 77 चांद पर हिंदुस्तान ने दिखाया दम, घर-घर जश्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत में चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच दिया इस ऐतिहासिक पल पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया जमकर आतिशबाजी हुई एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा भारत में है दम इसलिए आज चांद पर है हम अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है ये हमारे लिए गर्व की बात है। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि है मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं हर भारतीय इस गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आज के जश्न में भाजपा जिला महामंत्री श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, मंत्री सांगीलाल गहलोत, मनीष सोनी, जेठमल नाहटा, शिखर चंद डागा, कमल गहलोत, मघाराम नाई, प्रकाश चंद मेघवाल, राजाराम सिंगड, रघुवीर प्रजापत, सुमन छाजेड़, मीना आसोपा, राजश्री कछावा, मुल्तान बेद, जसकरण नाई, मूलचंद दईया, अंकुश चोपड़ा में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।चन्द्रयान की सफलता की कामना के लिए हिन्दू जागरण मंच ने लक्ष्मीनाथ जी मन्दिर मे चन्द्रयान के चन्द्रमा पर उतरने तक हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसमे जेठानंद व्यास मुकेश भादानी रुपेश आहूजा अनिल पुरोहित श्रवण पंचारिए प्रदीप सिंह मानवेंदर व्यास सहित काफ़ी संख्या मे लोगो ने भाग लिया. चंद्रयान के सफलता पूर्वक उतरने पर भगवान को प्रसाद चढ़ा कर वितरण किया गया.भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिले के अध्यक्ष विजय आचार्य की उपस्थिति में आज महावीर चौक गंगाशहर पर प्रचार प्रसार विभाग बीकानेर पूर्व विधानसभा एवं गंगाशहर मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चलाया गया जिसके तहत करीब 121 नए सदस्यों को आज भारत की सबसे भरोसेमंद पार्टी भाजपा परिवार से जोड़ा गया। जिला अध्यक्ष विजय आचार्य एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समस्त नए सदस्यों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

अभियान की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण
भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने एक साथ देखा। जैसे ही चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर एवं मिठाई बांटकर सभी कार्यकर्ताओं एवं जन समुदाय के साथ संपूर्ण भारत की यादगार सफलता को जश्न के रूप में मनाया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर लैंडिंग के साथ ही भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया आयाम जुड़ गया है। गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने इस मिशन की सफलता हेतु इसरो के संपूर्ण वैज्ञानिकों, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं संपूर्ण देशवासियों को बधाई प्रेषित की। बीकानेर पूर्व विधानसभा प्रचार प्रसार संयोजक शिखर डागा ने बताया कि सदस्यता अभियान इसी तरह सुचारू रूप से आगे भी विभिन्न विभिन्न स्थानों पर चलाया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष समेत नारायण चोपड़ा पूर्व महापौर, श्याम सुंदर चौधरी जिला महामंत्री, मीना अशोपा मंडल प्रभारी, जेठमल नाहटा गंगाशहर मंडल अध्यक्ष, शिखर डागा पूर्व विधानसभा प्रचार प्रसार संयोजक, राजाराम सिंगड ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, दीपक यादव जिला महामंत्री किसान मोर्चा, इंदर कुमार राव शिव बछ मंडल उपाध्यक्ष, सुमन छाजेड़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, भानु आनंद गंगाशहर महिला मंडल अध्यक्ष, हनुमान चावला जिला उपाध्यक्ष, सागीलाल गहलोत जिला मंत्री, मगाराम नाई प्रकाश मेघवाल मंडल महामंत्री, मूलचंद जी दहिया मंडल कोषाध्यक्ष, कमल गहलोत मंडल आईटी प्रभारी, सीए अंकुश चोपड़ा मंडल मीडिया प्रभारी, राजश्री कच्छावा मंडल मंत्री, स्वाति छाजेड़ मंडल मंत्री, रघुवीर प्रजापत प्रचार प्रसार मंडल संयोजक, मुल्तान चंद बेद वरिष्ठ कार्यकर्ता, भूपेंद्र शर्मा पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष बीकानेर,शिव शंकर उपाध्याय बूथ अध्यक्ष, व अन्य वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20230823 WA0267 चांद पर हिंदुस्तान ने दिखाया दम, घर-घर जश्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20230823 WA0297 चांद पर हिंदुस्तान ने दिखाया दम, घर-घर जश्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20230823 WA0320 चांद पर हिंदुस्तान ने दिखाया दम, घर-घर जश्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

एक ऐतिहासिक उपलब्धि- अखिलेश प्रताप सिंह

चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक चांद पर पहुचने और सुरक्षित उतरने पर जयनारायण व्यास नगर के नागरिकों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए एक दूसरे को बधाई दी व मुह मीठा कर अभिनंन्दन किया। भारतीय जनता पार्टी शिवबाड़ी मण्डल व रानी बाजार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर आतिशबाजी कर प्रसन्नता का इज़हार किया।
इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष और हनुमान गढ़ जिला प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस उपलब्धि के प्रति बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है जो एक उपलब्धि में परिवर्तित हो गई है। इस अवसर पर शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय परीक, महामन्त्री नरेन्द्र सिंह राठौड़, रानीबाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, महामन्त्री पुखराज स्वामी, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, चिकित्सा प्रकोस्थ जिला सयोजक डॉ सिदार्थ असवाल, पार्षद संजय गुप्ता, हिमामशु शर्मा, आदर्श गुप्ता, राजेन्द्र सिंह भाटी, दिनेश महिर्षि, हेमेंद्र सिंह, सत्येन्द्र गुप्ता, लक्ष्मण कुमार समेत बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने एकत्रित हो कर चंद्रमा विजय पर भारत माता की जय घोष व वन्दे मातरम के नारे लगाए। बीजेपी नेता सत्यप्रकाश आचार्य, मनीष आचार्य आदि ने जश्न मनाया।


Share This News