ताजा खबरे
देवी रूपा बिटिया’ प्रतियोगिता 4 अप्रेल कोबीकानेर परकोटा : बारह गुवाड़ चौक में गवर का मेला 8 व 9 अप्रेल कोइज़राइल के लेखक से भेंट और संवाद का कार्यक्रम संपन्नबीकानेर के हृदय रोग विशेषज्ञ का निधन, चिकित्सा जगत में शोककर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि, 12 लाख से अधिक को मिलेगा लाभजिला कलेक्टर ने 853 कार्मिकों की बीमा परिपक्वता राशि बैंक खातों में की हस्तांतरितबीकानेर : मेडिकल कॉलेज का 66वां स्थापना दिवस मनायाबीकानेर : छतरगढ़ में अवैध नर्सिंग होम किया सीजबी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन अंतिम तिथि 7 अप्रैलबीकानेर: कंपनी में लाखों रुपये का हुआ गबन, मामला दर्ज
IMG 20220706 104443 2 जिस लड़की पर फिदा हुआ, वह लड़का निकला, चैटिंग के बाद युवकों ने घर पहुंच की फायरिंग Bikaner Local News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। वह लड़की नहीं बल्कि लड़का था। दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक गौतमपुरी इलाके में एक 19 साल के लड़के के घर के बाहर दो युवक पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उनमें से एक ने हवा में फायरिंग करना शुरू कर दिया। दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया गया। युवकों की पहचान मोहम्मद साबिर उम्र 22 साल और मोहम्मद मुसैफ उम्र 20 साल के रूप में हुई है। जिस लड़के के घर के बाहर गोलीबारी की गई, वो लड़की बनकर सोशल मीडिया पर चैटिंग करता था। जब युवकों को इस बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने लड़के के घर के सामने पहुंचकर फायरिंग कर दी। गिरफ्तार युवकों का कहना है कि उन्होंने लड़के को डराने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11.30 बजे गौतमपुरी के गली नंबर 18 में गोली चलने की जानकारी मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो शानू नाम के लड़के ने बताया कि दो लोग उसके घर के बाहर आए और धमकी देकर हवा में फायरिंग करने लगे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। साथ ही अन्य जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस उपायुक्त पूर्वोत्तर संजय कुमार सेन ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों के घर दबिश दी गई और दो युवकों के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में मुसैफ ने बताया कि वो इंस्टाग्राम पर एक लड़की से चैट करता था। उसे उस लड़की से प्यार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो उस लड़की पर फिदा हो गया था। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि जिससे बात कर रहा था, वो लड़की नहीं लड़का है। 


Share This News