ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241226 WA0200 सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। गोपेश्वर महादेव मंदिर गंगाशाहर ( बीकानेर ) में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया। जिसके द्वितीय दिवस में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री त्रिपदा भारती जी ने प्रभु श्रीराम जन्म प्रसंग को बहुत ही रोचक व अध्यात्मिक तथ्यों सहित प्रस्तुत किया। कथा का शुभारंभ रवि मखेचा,राधे श्याम के द्वारा पूजन से किया गया ।

कथा के द्वितीय दिवस में श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती ने कहा कि प्रभु का जन्म व कर्म दिव्य होता है। जिसे हम साधारण बुद्धि के द्वारा नही समझ सकते। प्रभु की प्रत्येक लीला के पीछे आध्यात्मिक रहस्य होते हैं। जिन्हें हम ब्रह्मज्ञान के द्वारा ही समझ सकते है। इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने बताया श्री राम का जीवन चरित्र मानव के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है। हमारे समाज को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। किन्तु आज हमारा समाज ऐसे उत्तम चरित्र को भूलकर निकृष्टता का अनुसरण कर रहा है।

जिसका परिणाम आप टूटते बिखरते परिवारों के रूप में ,दिशाहीन युवाओं के रूप में व दम तोड़ती मानवता के रूप में स्पष्ट देख सकते हैं। इसलिए अगर हम एक सुंदर सभ्य व श्रेष्ठ समाज की परिकल्पना को साकार करना चाहते है तो हमें श्रीराम जी के चरित्र को अपने जीवन में उतरना होगा और ऐसा अध्यात्म ज्ञान की दीक्षा को प्राप्त करके ही संभव हो सकता है। जब एक पूर्ण गुरु का आगमन हमारे जीवन में होता है तो वह हमें ब्रह्मज्ञान की दीक्षा देते है।

यही अध्यात्म हमारी भारतीय संस्कृति का भी आधार रहा है। जहां अन्य देशों की संस्कृतियाँ भोग पर आधारित है। वहीं हमारी भारतीय संस्कृति योग और अध्यात्म से संपन्न है। इसलिए अगर हम जीवन में उत्कर्ष प्राप्त करना चाहते है तो पुनः हमें अपनी संस्कृति के साथ जुड़ना होगा। इसके अतिरिक्त कथा में सुमधुर भजनों का गायन भी किया गया। कथा का समापन श्रीमती सुमन छाजेड़ , श्रीमती सुषमा मगन बिस्सा,भंवरलाल उपाध्याय,चंपालाल उपाध्याय,मगन महाराज, लक्ष्मी नारायण सुथार, पवन अग्रवाल द्वारा प्रभु की पावन मंगल आरती से किया गया।


Share This News