ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251018 WA0034 scaled रोशनी से ऐतिहासिक इमारतों से झलका नूर, बीकानेर हुआ झिलमिल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दीपावली पर जिला प्रशासन की ओर से इस करवाई विशेष साज-सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हुआ शहर। पांच दिवसीय दीपोत्सव से पहले जिला प्रशासन की ओर से बीकानेर में विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग करवाई गई है। गलियों से लेकर मुख्य बाजारों तक, हर ओर रोशनी की चमक और रंग-बिरंगी सजावट आमजन को भा रही है। पूरा शहर दीपावली से पहले जगमगा उठा है, जिसे बड़ी संख्या में शहरवासी देर रात तक निहार रहे हैं।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देश पर नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और प्रशासनिक भवनों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। इनके साथ ही राजस्थान सरकार के निर्देश पर देवस्थान विभाग द्वारा बीकानेर के सभी प्रमुख मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों में रंगीन रोशनी, पुष्प सजावट और दीपमालाओं से वातावरण भक्तिमय बन गया है।
जगह-जगह बनाए गए सेल्फी प्वाइंट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। युवा, बच्चे और परिवारों के साथ शहरवासी इन स्थलों पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

शहरवासियों ने जिला प्रशासन को इस अद्भुत सजावट के लिए धन्यवाद दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की भव्य और मनमोहक सजावट बीकानेर में पहली बार देखने को मिली है। बीकानेर का यह मनमोहक दृश्य इस बार शहर को नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है। जहां परंपरा, रोशनी और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।


Share This News