ताजा खबरे
IMG 20260328 WA1029 बीकानेर में तेंदुआ ! ग्रामीणों ने पीटकर मारा? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र के 6 BDY इलाके में जहां एक तेंदुए की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार दिया, हालांकि मामले की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 BDY क्षेत्र में खाळे में तेंदुए का शव मिला। राववाला निवासी सदाम खान और आदिल खान ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। रणजीतपुरा थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमले की कोशिश की थी, जिसके बाद यह घटना हुई। हालांकि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।


Share This News