



Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बीछवाल थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पानी की डिग्गी में मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब एक बजे थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुची।



पुलिस को पेमासर गांव में बनी पानी की डिग्गी में 55 वर्षीय महिला का शव मिला है। मृतक की पहचान प्रेम कंवर के रूप में हुई है। जो इसी गांव की निवासी थी। पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। इसको लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है।