
Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में रोक के बावजूद चाइनीज मांझा लोगों के पास उपलब्ध है। बीकानेर में आमजन पर कहर जारी है। राह चलते मुसफ़िरों के साथ ही पक्षियों को भी चपेट में ले रहा है। ताजा मामला कल शाम का है जब एक राहगीर चाइनीज मांझा की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कल शाम 5 बजे चौखूंटी पुलिया पर से जस्सूसर गेट निवासी गिरिराज राठी जा रहे थे तभी चाइनीस चाइनीज मांझा की चपेट में आने से गिरिराज राठी गंभीर घायल होकर लहू-लुहान हो गया। सड़क पर अचानक हुए इस हादसे को देखकर एक अन्य राहगीर लक्ष्मण सोनी ने घायल गिरिराज राठी को अस्पताल पहुंचाया जहां गिरिराज राठी के चिकित्सकों ने 30 टांके लगाए हैं।