Thar पोस्ट, न्यूज। चाइनीज माझा जानलेवा है। न केवल इंसान बल्कि पशु पक्षी भी इसकी चपेट में आते हैं। बच्चों में इससे करण्ट लगने का भी खतरा बना रहता है। बीकानेर स्थापना दिवस और अक्षय तृतीया पर बीकानेर में पतंगबाजी जोर शोर से होती है बीकानेर शहर में हजारों दुकानों पर पतंग और डोर मांजा बिकता है लेकिन इधर कुछ सालों से चाइनीज मांझा ने कई लोगों की जान ली है और हर साल इस चाइनीज मांझे से दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल भी होते हैं और सैकड़ों की संख्या में पक्षी भी बेमौत मारे जाते हैं। वन्दे मातरम मंच के संयोजक विजय कोचर ने बताया कि सरकार की तरफ से इस पर रोक है चाइनीज मांझा बेचना अपराध है लेकिन बीकानेर में कुछ इंसानियत के दुश्मन खुलेआम भी चाइनीज मांझा बेच रहे हैं प्रशासन की ढिलाई की वजह से इन लोगों के हौसले बुलंद हैं और यह बिना भय के चाइनीज मांझा बीकानेर में सप्लाई कर रहे हैं ग्राहकों को बेच रहे हैं।