ताजा खबरे
IMG 20210920 005122 13 लूटेरी दुल्हन से परेशान पूरा ससुराल, पति ने उठाया कदम Rajasthan News Portal उदयपुर
Share This News

Thar पोस्ट, राजस्थान। प्रदेश के उदयपुर के इंद्रा कॉलोनी में पत्नी से परेशान युवक ने सोमवार देर रात जहर खाकर सुसाइड कर लिया। एक साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। गोर्वधन विलास पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के बाद जांच शुरू कर दी है। सुसाइड करने वाले युवक का नाम सैनिक सिंह उर्फ सुमित था। जांच में सामने आया कि जिससे उसने शादी की थी, उसके पहले ही 4 शादियां हो चुकी थीं। उसका एक 10 साल का बेटा भी है। भाई-बहन, माता-पिता बनाकर जिससे मिलवाया था, वो सभी फर्जी निकले। दहेज प्रतापड़ना का केस दर्ज कराकर उसने मोटी रकम भी ऐंठ ली थी।

सुमित की दादी अंबा राठौड़ ने बताया कि वह नानी के साथ रहता था। पेशे से वह ड्राइवर था। पिछले साल नवंबर में उसकी शादी तनुष्का उर्फ भारती से हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही दोनों की बीच झगड़ा शुरू हो गया। तनुष्का घर छोड़कर चली गई। उसने महिला थाने में सुमित के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट भी दी थी। दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। आरोप है कि वह 5 लाख रुपए के लिए सुमित को तंग कर रही थी। सुमित सोमवार को घर में अकेला था। नानी कहीं बाहर गई हुई थीं। देर शाम तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने जाकर देखा। सुमित घर में अचेत पड़ा था। उसे एमबी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।गोवर्धन विलास थानाधिकारी बद्रीलाल ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में पत्नी तनुष्का पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि शादी के लिए तनुष्का ने जिसे माता-पिता, भाई-बहन बताया था। वो सभी फर्जी निकले। उसने यह शादी लूट की नीयत से की थी।
फेसबुक से दोनों के बीच हुई थी शादी
रिपोर्ट में बताया कि सैनिक सिंह और तनुष्का की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। सैनिक सिंह ने अपने परिजनों को बिना बताए तनुष्का से शादी कर ली। शादी का एक महीने तक घर पर पता नहीं चला। एक महीने बाद महिला थाने मे मामला दर्ज होने से परिजनों को शादी के बारे में पता चला।


Share This News