ताजा खबरे
पाकिस्तान के शहरों पर भारत ने ताबड़तोड़ हमले किये, भारी तबाहीबीकानेर में इमरजेंसी नंबर जारी, इन्हें नोट कर लेंबीकानेर सहित अनेक जिलों आपातकालीन गाइडलाइन जारी, जिला कलेक्टर ने कड़े प्रतिबंधों के लिए आदेश किए जारीसभी चिकित्सकों व कार्मिकों की छुट्टियां रद्द, सरकार के आदेशबीकानेर: गैस सिलेंडर हादसे में मृतकों के आंकड़ा 9 तक पहुंचा, केंद्रीय मंत्री ने संवेदना व्यक्त कीबीकानेर जिले को नो ड्रोन एरिया” घोषित कियाबीकानेर के नाल सहित इन शहरों पर पाकिस्तान ने हमले की नापाक कोशिश कीदेश दुनिया की खास खबरों पर नज़रबीकानेर में यहां मिले मिसाइल के टुकड़ेदेर रात बीकानेर में हुआ था फिर ब्लैक आउट ? पाकिस्तान ने किया था यह प्रयास !
IMG 20211108 101650 बीकानेर के पेट्रोल पंप पर दो गुट भीड़े, शहर में सनसनी Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर भले ही एक छोटा शहर हो, लेकिन क्राइम के मामले में इससे बड़े शहर भी पीछे है। आज ताज़ा मामले के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े दो गुटों के झगड़े से सनसनी फैल गई । घटना डूडी पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। जहां दो गुटों में आपसी पुरानी रंजिश को लेकर हमलाबाजी हुई है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि पेट्रोल पंप पर दो कैम्पर एक दूसरे के पीछे दौड़ रही है। यहीं नहीं हथियारों से लैश होकर आएं लोगों ने फायर भी किये। बाद वे हमलावर छर्रों को उठाते हुए कैमरे में कैद हो गये। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2.15 बजे कोठारी अस्पताल वाली रोड से दो कै म्पर गाडिय़ां एक दूसरे के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड रही है। इस दौरान ये गाडियां अचानक डूडी पेट्रोल पंप पर पहुंची और यहां तेज गति पर एक दूसरे का पीछा करते हुए चक्कर काटने लगी। इसी दौरान फायरिंग भी की गई। जिसके बाद एक कैम्पर वापस पूगल रोड की ओर भाग छूटी। कैम्पर की गति तेज होने से एक गाडी अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। जिसमें सवार युवक मौके से फरार हो गये। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। लेकिन पेट्रोल पंप पर हुई इस वारदात के चलते खलबली मच गई। घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार,सीओ सिटी दीपचंद,टीआई प्रदीप चारण ने मौका स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
500 मीटर पर थाना फिर भी समय पर नहीं पहुंची पुलिस

पेट्रोल पंप से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर ही नयाशहर थाना है। जहां घटना घटित के दौरान ही संचालक अतुल डूडी ने फोन कर इतला दे दी थी। लेकिन पुलिस घटना के करीब आधे घंटे से एक घंटे बाद पहुंची। डूडी का आरोप है कि उन्होंने पुलिस थाना के लैडलाइन नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी तो सूचना दी गई कि पुलिस जाब्ता पहुंच रहा है। जब वारदात के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो फिर थानाधिकारी को फोन किया गया। तो उन्होंने घटनाक्रम से ही अनभिज्ञता जाहिर की। ऐसे में मौका स्थल पर जुटी भीड़ में यह सवाल उठने लगे कि आखिर पुलिस को सूचना देने के बाद इतनी लेटलतीफी क्यों हुई।
सीसीटीवी में कैद हुआ सारा घटनाक्रम
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सारा घटनाक्रम कैद हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह दो कैम्पर गाडिय़ां पंप के चारों तरफ तेज गति से भाग रही है। इस दौरान पंप पर भगदड़ सी मच गई। जब फायर की आवाज आई तो यहां खड़े लोग भी सहम गये और इधर उधर दौडऩे लगे।
पेट्रोल पंप का कोई लेनेदेन नहीं
पंप पर मौजूद पूर्व प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के भतीजे अतुल डूडी ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का पेट्रोप पंप से कोई लेनदेन नहीं है। साथ ही उन्होंने रोष जताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाएं। डूडी का कहना है कि घटनाक्रम के घंटों बाद पुलिस की सजगता अपराधियों के हौसले बुलंद करने वाली है। जब घटनाक्रम के दौरान ही थाने में इसकी सूचना दी गई तो फिर पुलिस ने क्यों नहीं सतर्कता दिखाई। जानकारी में रहे कि अराजक हो चुके शहर में हथियार औऱ नशे का सामान आसानी से उपलब्ध है। आये दिन वारदातें होने से आमजन में भय व्याप्त हो रहा है।


Share This News