ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20220805 172930 5 बीकानेर सहित अनेक जिलों आपातकालीन गाइडलाइन जारी, जिला कलेक्टर ने कड़े प्रतिबंधों के लिए आदेश किए जारी Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज रास्थान। राज्य सरकार ने बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर और जोधपुर जैसे सीमावर्ती जिलों के लिए नई आपातकालीन गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि अफवाहों से बचें और केवल अधिकृत सूचना पर भरोसा करें। आवश्यक कागजात, दवाइयां और खाद्य सामग्री पास में रखें। गांवों को खाली कराने की स्थिति में प्रशासन और BSF का सहयोग करें।

जिला मजिस्ट्रेट ने लागू किए विभिन्न प्रतिबंध

बीकानेर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए बीकानेर जिले के संपूर्ण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न प्रतिबंध लागू किए हैं।

इसके अनुसार बिना सक्षम स्वीकृति के किसी भी प्रकार के यूएवी, ड्रोन कैमरा, हॉट एयर बैलून आदि उड़ाने पर प्रतिबंध के लिए निषेधाज्ञा जारी की है। यह निषेधाज्ञा केंद्र सरकार के सैन्य अथवा अर्ध सैनिक बलों और राज्य सरकार के पुलिस विभाग इत्यादि द्वारा सामरिक महत्व की गतिविधियों के संचालन पर लागू नहीं होगी। इसी प्रकार उन्होंने किसी भी प्रकार के पटाखों और आतिशबाजी के क्रय, विक्रय और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।

यह आदेश संपूर्ण बीकानेर जिले के लिए लागू होंगे तथा नागरिकों को इसकी इस आदेश की पालना करने और अवहेलना नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत नियमानुसार दंडित करने की कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेंगे।


Share This News