Thar पोस्ट। श्रीगंगानगर के एक स्कूल में 13 विधार्थियों के पॉजिटिव मिलने के बाद से खलबली मची है। सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल 19 जेड (आबादी 17 जेड) की एक टीचर के कोरोना संक्रमित होने के बाद 13 विद्यार्थी भी पॉजिटिव हो गए हैं। गुरुवार रात इन विद्यार्थियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके बाद स्कूल में सोमवार तक के लिए छुट्टी कर दी गई।जिले में अब तक 20 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। ये सभी ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के हैं।

इधर बीकानेर में भी अनेक स्थानों पर कोरोना टीकाकारण शिविर लगाये जा रहे हैं। एक शिविर में टीकाकरण के दौरान कन्हैया लाल भाटी ने बताया कि कोरोना टीका सुरक्षित है। सभी लोग टीके लगवाएं ताकि इस महामारी पर नियंत्रण हो सके