Thar पोस्ट। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए राजस्थान सरकार ने और कड़े कदम उठाए है। राजस्थान में जयपुर समेत 9 शहरों में अब रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इन शहरों में अब रात 8 बजे की जगह शाम 7 बजे बाजार बंद हो जाएंगे। जबकि उदयपुर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। उदयपुर में शाम 5 बजे बाजार बंद होंगे। इस बाबत शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। सीएम के निर्देशों के बाद गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और आबूरोड की शहरी सीमा में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। उदयपुर में बाजार शाम 5 बजे बंद होंगे। 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू का यह समय प्रभावी रहेगा।
सीएम के निर्देशों के बाद शहरी इलाकों से सटे ग्रामीण इलाकों के कक्षा 9 तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। 9वीं तक स्कूलों में बच्चों को बुलाने पर रोक लगा दी है।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन में धारा-144 के साथ आवाजाही पर पूरी तरह रोक
माइक्रो कंटेनमेंट जोन में धारा-144 के तहत शून्य मोबिलिटी सुनिश्चित की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सभी शहरी क्षेत्रों में 5 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में कंटेनमेंट जोन चिन्हित कर उनमें जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश और जिला स्तर पर 24 घंटे काम करेंगे वॉर रूम और कंट्रोल रूम
मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तर पर कोरोना स्टेट वॉररूम, सभी जिलों में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम सहित 181 हेल्पलाइन को चौबीसों घंटे फिर से शुरु करने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण की पांच प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं। हेल्थ प्रोटोकॉल की पालना के लिए एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एण्ड गाइडस के वॉलन्टियर के रूप में सेवाएं ली जाएंगी।
कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर संयुक्त टीमों की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी। सीमावर्ती जिलों में राज्य के बाहर से आने वाले व्यक्तियों की नेगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के लिए बनाई गई चेकपोस्टों को ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। बता दें कोरोना के चलते बीकानेर में भी सख्त निर्देशों की पालना की जा रही है। अनेक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है।

भारतीय जनता पार्टी नयाशहर मंडल, ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंधा महिला समिति एवं ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन

जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी नयाशहर मंडल, ब्राह्मण स्वर्णकार “स्वर्ण सुगंधा” महिला समिति एवं ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन, पुरानी जेल रोड़, बीकानेर में निशुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन रखा गया ।भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी,स्वर्ण सुगंधा संस्थान की अध्यक्ष रुपा सोनी, पेंशनर समाज के अध्यक्ष सागरमल सोनी और भाजपा नयाशहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।जिला मंत्री और वैक्सीनेशन अभियान प्रभारी अरुण जैन ने बताया कि डॉ मुकेश जनागल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय स्वास्थ विभाग की टीम ने आयोजन को सफल बनाने हेतु भरसक प्रयास करते हुए 385 पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण किया ।इसी का परिणाम रहा की वैक्सीनेशन शिविर पूर्ण रूप से सफल हुआ और टीके की डोज खत्म हो जाने की स्थिति में शिविर का समापन किया गया।

शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय आचार्य, जिला मंत्री और वैक्सीनेशन अभियान प्रभारी अरुण जैन, जिला कार्यसमिति सदस्य तारा सोनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंदन सोनी, पार्टी के मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, मंडल महामंत्री सुरेश मारू, पार्षद अशोक कुमार माली, धर्मप्रकाश सोनी ने शिरकत की।

पेंशनर सोसाइटी की तरफ से प्रेम प्रकाश, प्रेम रतन, सूर्यप्रकाश, सुंदरलाल के साथ “स्वर्ण सुगंधा” महिला समिति की ओर से मनीषा आर्य, रूपा सोनी, रचना सोनी, गीता , अनीता , कंचन , मंजू देवी, दुर्गा देवी, अमरा बाई, पुष्पा , सुनीता , विजया , उषा , नेहा , नीतू , विमला , नविता , निर्मला , सरोज , सुशीला आदि महिलाओं ने भरपूर मेहनत करते हुए पूरे दिन टीकाकरण शिविर में सहयोग दिया ।भाजपा नयाशहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने सभी का आभार और अभिवादन करते हुए सामूहिक रूप से स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।