ताजा खबरे
मोदी सरकार जो भी विकास कार्य का संकल्प लेती है उन्हें सिद्ध करती है: संतोष अहलावतकांग्रेस : जस्सूसर गेट मंडल, पुराना शहर की कार्यकारिणी घोषितबीकानेर में 70 क्विंटल नकली बीज जब्त, देर रात तक चली कार्रवाईखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की दी सौगातव्यापार : एमनेस्टी स्कीम 2022 पुन: शुरू करने की मांगप्रदेश महामंत्री अहलावत का महावीर रांका ने किया अभिनंदनएक युवती सहित चार युवक गिरफ्तारनिरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 72 नमूने लिएद्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, 20 हज़ार लोगों को हटायाबीकानेर के इन कैफ़े पर पुलिस की दबिश
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 27 सावधान : यूरोप के 22 देशों में फैला कोरोना नया स्ट्रेन Bikaner Local News Portal अंतरराष्ट्रीय, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। विश्व के अनेक देशों में कोरोना का तांडव जारी है। अकेले ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में अप्रैल के बाद मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां एक हजार से अधिक मौत एक दिन में हुई हैं। ब्रिटेन में तीसरी बार लॉकडाउन लगा है।

यूरोप के 22 देशों में नया स्ट्रेन। यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है।

अमेरिका में तीन लाख 60 हजार से ज्यादा मौत। अमेरिका में अब तक तीन लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में बच्चों में भी तेजी से कोरोना फैला है। अब तक बीस लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 17 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच में तीन लाख से ज्यादा बच्चों में कोरोना के नए मामले पाए गए। बच्चों के बीच महामारी फैलने में 17 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।

दक्षिण अफ्रीका को भारत से 15 लाख वैक्सीन डोज

दक्षिण अफ्रीका को भारत की सीरम इंस्टीट्यूट से जनवरी माह में दस लाख वैक्सीन के डोज मिलेंगे। उसके बाद पांच लाख डोज फरवरी में दिए जाएंगे।


Share This News