Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने दो कैफे पर पुलिस ने अचानक दबिश देकर तलाशी ली। यह कार्रवाई रेलवे हॉस्पिटल के सामने और बाबूलाल फाटक क्षेत्र में संचालित दो कैफे पर की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों की लगातार सूचना मिल रही थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों कैफे में छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे, जिनमें लड़के-लड़कियों को बैठने की सुविधा दी जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने केबिन की मौजूदगी पर आपत्ति जताई और संचालकों को इन्हें हटाकर सामान्य सीटिंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस दौरान दोनों कैफे संचालक पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कैफे में पूर्व में हुई गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।