ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20240507 WA0120 40 दिवसीय रूद्राष्टाध्यायी व शिव पूजा विधि का प्रशिक्षण शिविर Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। पं बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान की ओर से 40 दिवसीय रूद्राष्टाध्यायी व शिव पूजा विधि का प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के बैनर का विमोचन मंगलवार को डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित गंगा जुबली पि ंजरा प्रोल गौशाला में समाजसेवी देवकिशन चांडन देवश्री, विनोद गोयल, नंदकिशोर चांडक व मगन चांडक के कर कमलों से किया गया। इस मौके पर देवकिशन चांडक ने कहा कि आज जहां सोशल मीडिया ने हमारी संस्कृति की ओर से युवाओं व बच्चों का ध्यान हटा दिया है। ऐसे में सनातन संस्कृति की ओर लौटाने के लिये संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष की जाने वाली यह पहल अनूठी व अनुकरणीय है। विनोद गोयल ने कहा कि आज की पीढ़ी रूद्राष्टाध्यायी एवं वैदिक शिव पूजा विधि के अध्ययन से दूर होती जा रही है। इस प्रकार के शिविरों में सनातन संस्कृति का करीब से जानने का मौका मिलेगा।

शिविर संयोजक पं राजेन्द्र किराडू ने बताया कि 16 मई से 23 जून तक किराडूओं की गली स्थित रघुनाथ मंदिर में सायं 6.30 बजे से आठ बजे तक लगने वाले इस शिविर में पं प्रहलाद व्यास द्वारा रूद्राष्टाध्यायी एवं वैदिक शिव पूजा विधि की शिक्षा दी जाएगी। किराडू ने बताया कि प्रतिदिन प्रतिष्ठित विद्वान,साधू-संत व विषय विशेषज्ञों के प्रवचन भी होंगे। समापन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पं मुरलीधर पुरोहित, मदन मोहन व्सास,पं प्रहलाद व्यास, दामोदर, जुगल किशोर सहित बड़ी संंख्या में गौभक्त भी मौजूद रहे।


Share This News