Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान का साल 2023-24 का बजट 8 फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेश करेंगे। खुद सीएम ने इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर मीडिया को दी। उन्होंने कहा आगामी बजट युवाओं और स्टूडेंट्स को समर्पित होगा। उनके लिए कई महत्वपूर्व घोषणाएं और योजनाएं बजट में पेश की जाएंगी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- हमने कैबिनेट में सर्वसम्मति से हाथ उठाकर प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है कि वह संसद में राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून बनाए। उन्होंने कहा-सोशल सिक्योरिटी देश में मुद्दा बनना चाहिए। बीपीएल, नॉन बीपीएल, एनएफएसए और सभी लोगों को यह अधिकार है जब तक वह जीवित रहें, उनको सोशल सिक्योरिटी का अधिकार मिले।सीएम ने कहा-हमने तय किया है कि 12 बजे तक डिस्को- बार, पब वगैरह बंद हो जाएंगे। शराब ठेके रात 8 बजे तक बंद हो जाएं। यह भी सख्ती से देखा जाएगा। इलाके का SHO इसके लिए ज़िम्मेदार होगा। उन्होंने कहा- प्रदेश में एसीबी करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेन्स बरत रही है, किसी को छोड़ नहीं रही है। लोग कहते हैं हिंदुस्तान में सबसे ज़्यादा एसीबी छापे राजस्थान में पड़ रहे हैं। यह बात विपक्ष को पच नहीं रही है।