Thar पोस्ट, न्यूज। ऐसा बहुत कम होता है लेकिन इंसानी गलती का खामियाजा अनेक लोगों को परेशान कर देता है। अमेरिका के मैरीलैंड स्कूल में अनोखी घटना वायरल हो रही है। यहां एक महिला शिक्षक ने अपने छात्रों को ई-मेल पर फोटो गलती से भेज दी। मामला सामने आया तो सभी के होश उड़ गए। प्राचार्य ने सभी छात्रों को पत्र लिखा। प्रिसिंपल ने पत्र के माध्यम से लोगों से कहा कि जो भी घटना हुई अनजाने में हुई। छात्रों से कहा कि जिसके पास फोटो है वह उसे डिलीट कर दे। स्कूल के प्रधानाचार्य ने एक पत्र लिखकर उन्हें सूचित किया कि एक कर्मचारी ने अनजाने में सभी छात्रों को एक न्यूड तस्वीर भेजी थी। इसके बाद कई छात्रों ने फोटो को देखकर शेयर किया।प्राचार्य ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आप सभी फोटो को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि इसमें शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी क्योंकि विकसित देशों में खुलापन अधिक व सामान्य है, इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता। महिला के खिलाफ कारवाई नहीं कि गई।