ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20201027 WA0123 जीवन बचाने के लिए रक्तदान किया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर में टीम फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों व हमारे सम्माननीय रक्तदाता रात दिन एक करके लोगों की जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं, कार्यकारिणी सदस्य शाहिद कायमखानी के अनुसार उसकी मिसाल हमारे आज के रक्तदाता विकास पुनिया ने फिक्र ए मिल्लत का 200वां रक्तदाता बनकर बहन मुसरीना जो रक्त की कमी से जूझ रही थी, को रक्तदान कर पेश की।फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी के अध्यक्ष रफ्तार खान ने बताया शहर में लोकडाउन पीरियड में भी लगातार जरूरतमन्दों को रक्तदान, भोजन सामग्री उपलब्ध करवाकर लोगो की जरूरतों को पूरा करने की मुहिम चलाई गई थी, जिसमे रक्तदान अभियान अभी भी जारी है फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान वजूद में आई फिक्र ए मिल्लत ने आज दिनांक 27.10.2020 मंगलवार तक 200 यूनिट रक्तदान, 11 एसडीपी व 4 यूनिट प्लाज़्मा जरूरतमन्द लोगो को दिलवा चुकी है ।

फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी के सदस्य फरियाद नजीर खान ने बताया इसके अलावा पिछले महीने 27 सितम्बर 2020 को भी हमारी टीम ने हज़रत इमाम हुसैन (र.अ.) की याद में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया था जिसमे 102 यूनिट रक्तदान पी बी एम अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया था

फिक्र ए मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन के कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल लतीफ उस्ता, बंटी गौरी, मोहम्मद अनीश उस्ता, साबिर राव, अबरार रोशन, असलम नज़ीर खान, अकबर शेख इत्यादि ने समस्त बीकानेर के युवाओं से रक्तदान व कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए लोगों से अपना कीमती प्लाज्मा दान करने की अपील की है।


Share This News