ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
18 47 16 360xNx20yearsoldsantoshbishnoiarrestedingirirajagarwalmurdercaseofbikaner 1603801029.jpg.pagespeed.ic .eujFqfm2Sw गिरिराज अग्रवाल हत्याकांड में एक गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरिराज अग्रवाल हत्याकांड के मामले में एक आरोपी को गिरफ्त में लिया है। बीकानेर पुलिस ने हत्या के आरोपी संतोष बिश्नोई 20 को गिरफ्तार किया है। हालांकि दूसरा आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी संतोष बिश्नोई नोखा के सावंतसर का रहने वाला है। उस पर लूट , हत्या, मारपीट को लेकर जिले के विभिन पुलिस थानों में 7 मुकदमे दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद सिंह के मुताबिक 23 अक्टूबर की शाम को पूगल रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने अगरबती व्यवसायी गिरिराज अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने गिरिराज अग्रवाल से कलेक्शन के रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट , हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाच में जुट गई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी संतोष बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। लूट के रुपए और वारदात में काम ली गई बंदूक अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।


Share This News