






Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बीकानेर में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। पटाखे छोड़कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। भाजपा संभाग मुख्यालय से लेकर अनेक स्थानों पर जश्न आयोजन हुए। शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाग कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एवं पटाखों की गूंज से पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई । जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। भाजपा जीत का जश्न : झालमुड़ी और रसगुल्लों के संग। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बीकानेर के केईएमरोड के सामने झालमुड़ी व रसगुल्लों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। बीजेपी नेता रवि शेखर मेघवाल, महावीर रांका, युधिस्ठर सिंह सहित अनेक नेताओं ने मिठाई बांटी।







बीजेपी कार्यालय परिसर में मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जालम सिंह भाटी, कुंभाराम सिद्ध, विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, संपत पारीक, रमजान अब्बासी, उपाध्यक्ष दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत जिला मंत्री तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, विनोद करोल, गोपाल अग्रवाल, मंजूषा भास्कर, रामकुमार व्यास, दुष्यंत तंवर, सुशील आचार्य, चंद्रमोहन जोशी, सांगीलाल गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, अनिल शुक्ला, आनंद सिंह भाटी, भारती अरोड़ा, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, दिनेश गोलछा, देवरूप सिंह, अंकित तंवर, गजेंद्र भाटी, धर्मपाल डूडी, कपिल शर्मा, हुलास भाटी, इंदु वर्मा, अनु सुथार, सुषमा बिस्सा, सुमन जैन, चांद कंवर शेखावत, अर्जुन कुमावत, दिनेश भटनागर, हरीश भोजक, मुकेश ओझा, अजय खत्री सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में डूंगरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया, मिठाई बांटी तथा एक-दूसरे को जीत की बधाई दकार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में आए जनादेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं राष्ट्रहित के प्रति जनता के विश्वास की जीत बताया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर में भाजपा की नीतियों के प्रति आमजन का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है और यही कारण है कि जनता भाजपा को लगातार समर्थन दे रही है।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि बंगाल एवं असम में मिली यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया जश्न कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, श्रीडूंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, गंगाधर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भीयांनाथ सिद्ध, भगवती लखारा, शंकर लखारा, गजेंद्र सिंह, उपसरपंच सुरेश सिंह राजपुरोहित, दिनेश स्वामी, सुभाष नायक, सुशील शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सरपंच सुरजनसर, मदन सोनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और पार्टी की जीत को जनआशीर्वाद का परिणाम बताया।
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को नगर निगम के सामने जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी के साथ आमजन को मिठाई खिलाई और गुलाल लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाईयां दी।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने इसे जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और विकास की जीत बताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के प्रेरणा पुंज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पश्चिम बंगाल में कमल का खिलना एक नए राजनैतिक युग की शुरुआत है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, अजय खत्री, मोहित राजपुरोहित, मनीष आचार्य, ज्ञानप्रकाश यादव, सोहनलाल कच्छावा इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की अभूतपूर्व विजय पर जश्न मनाते हुए बधाई दी।