ताजा खबरे
जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च12 पुलिस अधिकारी निलंबित, राजस्थान में कार्रवाई, यह है मामलामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी देने के मामले में 4 पुलिसकर्मी निलम्बितबीकानेर में होगा ब्रह्मनाद: संस्कार और सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए 29 मार्च को महा महोत्सवजयचंद लाल डागा बने अध्यक्ष, कार्यकारिणी में ये बने अन्य पदाधिकारी13.20 लाख का जुर्माना : बादाम, पिस्ता, दही के सैंपल पाए गए सब स्टैंडर्ड, सरसों का तेल मिला मिसब्रांड,बीकानेर कोर्ट परिसर में पुलिस व वकीलों में तनातनीभूकंप से तबाही, म्यांमार, थाई, बैंकॉक में सर्वाधिक असरविवाहिता की जहर खाने से मौतबीकानेर में 75 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी, अन्य इन जिलों में भी सुविधा
IMG 20201011 WA0164 1 बीजेपी-नानाजी देशमुख को याद किया Bikaner Local News Portal उदयपुर, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी रानी बाजार मंडल द्वारा भारत रत्न, महान देशभक्त और समाज सुधारक नानाजी देशमुख की जयन्ती पर उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने नानाजी देशमुख को महान सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्र सेवक और प्रखर शिक्षाविद बताते हुए उनकी जीवनी और कार्यशैली पर विचार व्यक्त किए
सिंह ने कहा कि नानाजी देशमुख ने ग्रामीण भारत को समृद्ध, संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया।जिला मंत्री कौशल शर्मा ने नानाजी देशमुख द्वारा समाज सुधार और शिक्षा क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों, भारतीय जनसंघ से जुड़े उनके संस्मरण एवं ग्रामीण उत्थान में किए गए योगदान को याद किया।श्रद्धान्जलि कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला,
रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जिला मंत्री अरुण जैन, प्रमिला गौतम, मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, उपाध्यक्ष मनोज सिंगला, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश भसीन, विजय कुमार शर्मा, दीपक गौड़ इत्यादि मण्डल कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


Share This News