ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20250512 202509 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन की खास बातें Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी का ये संबोधन जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के बाद उनका पहला संबोधन है। प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर बनी सहमति के दो दिन बाद हो रहा है।

* पीएम मोदी ने कहा कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते हैं। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते हैं। पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ पीओके पर ही होगी।

* पीएम मोदी ने कहा कि ये युग युद्ध का नहीं है। ये युद्ध का आतंकवाद का भी नहीं है। पाकिस्तान की फौज और पाकिस्तान की सरकार जिस तरह खाद और पानी दे रहे हैं। वह एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। 

* पीएम मोदी ने कहा हमारी आर्मी, वायु सेना और नेवी लगातार अलर्ट पर है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। ये ऑपरेशन सिंदूर आतंक की लड़ाई में नई लकीर खीच दी है। भारत अपनी शर्तो पर जवाबी कार्रवाई देने के लिए तैयार है। भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा।

* पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई (शनिवार) की दोपहर हमारे डीजीएमओ को फोन किया। तब तक हमने पाकिस्तान के आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई और कहा गया कि आगे से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाएगा तब भारत ने उस पर विचार किया। 

* पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकी संगठन जानता है कि ‘की हमारी बहनो, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है।’

* ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने कहा 6 मई की देर रात 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेना ने पाकिस्तान में और आतंक के ठिकानों पर उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया है। 

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। हमने अपनी सेना को आतंकियों को मिटाने के लिए पूरी छूट दे रखी है। आपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। अभी केवल स्थगित हुआ है।


Share This News